Badaun News: भारतीय संविधान के शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर में भव्य डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने और शिक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी श्री रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए समाज को एकजुट और शिक्षित होना अनिवार्य है। विधायक हरीश शाक्य ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर चर्चा करते हुए उनके विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताया। समारोह में अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध जनों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में बिल्सी चेयरमैन श्रीमती ज्ञान देवी सागर, पूर्व चेयरमैन श्री ओमप्रकाश सागर, श्री बुधपाल सिंह, श्री उदयवीर सिंह दिवाकर, श्री दीपक वाल्मीकि, श्री अर्चित सिंह, श्री सुरेश सागर, श्री नंदराम सागर, श्री मुनीश सागर, श्री माखन दिवाकर, रवि दिवाकर, श्री भगवान सिंह दिवाकर, श्री अशोक सागर, श्री विशाल सागर, श्री महिपाल सागर, श्री सचिन वाल्मीकि, श्री पीतम वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ